
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा जारी अति आवश्यक सूचना के अनुसार B.Ed प्रथम एवं द्वितीय वर्ष 2026 की गतिमान परीक्षाओं का समय संशोधित कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित समय 02:00 बजे से 04:00 बजे के स्थान पर अब परीक्षाएं 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह नया समय 29 मई 2026 से प्रभावी होगा। परीक्षा तिथि एवं परीक्षा केंद्र पूर्ववत रहेंगे।




